आगरालीक्स…(2 November 2021 Agra News) आगरा में दिवाली पर पटाखे चलाने के लिए टाइमिंग जारी. इतने बजे से दो घंटे ही चला सकेंगे पटाखे. इन 12 स्थानों पर लगेंगी पटाखों की दुकानें.
आगरा की दिवाली इस बार हरित दिवाली होगी. पूर प्रदेश में ग्रीन पटाखों की ही आतिशबाजी होगी जिससे कि प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके. आगरा में 12 स्थानों पर बिक्री के लिए पटाखें मिलेंगे. सोमवार शाम को 12 स्थानों पर 286 दुकानों के लिए कलक्ट्रेट में आवेदन आए. जीआईसी मैदान में 10 और बैप्टिस्ट में 3 स्थानों के आवेदन नहीं आए हैं. इधर प्रशासन द्वारा दिवाली पर दो घंटे पटाखे चलाने के लिए टाइमिंग घोषित कर दी गई है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार रात 8 बजे से लेकर दस बजे तक ही लोग पटाखे चला सकेंगे. इसके अलावा अगर किसी को आपत्ति है और उसकी शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है.
इन स्थानों पर सजेंगी पटाखों की दुकानें
कोठी मीना बाजार मैदान- 90 दुकानें
अबुउलाह दरगाह का खाली मैदान- 50 दुकानें
जीआईसी खेल मैदान- 30 दुकानें
एन्थम पाइप लाइन सेक्टर-15 मैदान- 25 दुकानें
सेक्टर-11 व 12 का पार्क- 25 दुकानें
कंपनी गार्डन का मैदान- 20 दुकानें
शक्ति नगर के पास मैदान- 15 दुकानें
हाथीघाट पर गुलाटीदास मंदिर के पास- 10 दुकानें
बैप्टिस्ट हायर सैकेंड्री स्कूल मैदान- 06 दुकानें
भोलानाथ गुलाबचंद स्कूल मैदान- 05 दुकानें
जैन मंदिर मैदान, हनुमान नगर- 05 दुकानें
तालाब किनारे मैदान, रुनकता- 05 दुकानें