Aligarhleaks(Chaman Sharma): उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने सम्मेलन में बताया कि कृषि विभाग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कृषि का विकास करना है तथा किसान बन्धु कृषि सम्बन्धित किसी भी योजना का लाभ लेने हेतु www.upagriculture.com पर पंजीकरण कराकर प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण हेतु कृषक को आधार कार्ड , खसरा खतौनी संख्या , बैंक की पासबुक एवं मोबाइल नं0 की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई कृषक एक ही आधार नं0 व मोबाइल नं0 से कई पंजीकरण कराते है तो उन्हें योजनाओं का लाभ मिलने में समस्या आयेगी। उन्होंने सभी कृषकों से अपील की है कि यदि उनको किसी योजना में पंजीकरण कराने में एवं कृषि सम्बन्धित कोई भी समस्या हो तो वह सम्बन्धित कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।