आगरालीक्स… (21 june ) । आज साल का सबसे बड़ा दिन है, जो 13 घंटे 12 मिनट तक रहेगा, जबकि रात सबसे छोटी होगी। विश्व के कई देशों में भी दिन 12 घंटे से ज्यादा का होगा।
ऐसा क्यों होता है
पृथ्वी अपनी कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाती है, जिससे कक्षा में पृथ्वी की स्थिति के मुताबिक दिन और रात का निर्धारण होता है। सूर्य पृथ्वी के गोलार्द्ध में लंबवत होता है, इस वजह से सूर्य की कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस वजह से कुछ समय के लिए व्यक्ति की परछाई तक नहीं दिखेगी।
पृथ्वी पर ज्यादा देर तक पड़ेगी सूर्य की रोशनी
इस स्थिति में आज पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाते हुए ऐसी स्थिति में होगी, जहां ज्यादा देर तक सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर पड़ेगी।
दुनिया के कई देशों में 12 घंटे से ज्यादा का दिन
इस वजह से आज दुनियाभर में दिन सबसे बड़ा होगा, जबकि अंटार्टिका पर तो रात होगी ही नहीं। अमूमन हर साल 20 से 22 जून के बीच ऐसा एक दिन होता है, जो समयावधि के मुताबिक सबसे लंबा दिन होता है।
21 सितंबर को दिन-रात होंगे बराबर
इसी के साथ 21 सितंबर को रात और दिन की अवधि बराबर होगी, जबकि 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी।