आगरालीक्स ..आगरा में सब्जियों के रेट से पसीना आ रहा है, 10 रुपये किलो में बिका टमाटर 80 रुपये किलो में बिक रहा है, हर सब्जी महंगी है।
आगरा में सब्जियों के रेट कई गुना बढ गए हैं, एक जुलाई को सब्जी मंडी बंद थी, 2 जुलाई को मंडी खुली, इसके बाद सब्जियों के रेट कई गुना अधिक पहुंच गए। सब्जी मंडी में खुदरा टमाटर का रेट 80 रुपये प्रति किलो, टिंडे 80 रुपये किलो अरवी 40 रुपये प्रति किलो, धनिया 150 रुपये प्रति किलो, नीबू 80 रुपये प्रति किलो, अदरक 80 रुपये किलो, तौरंई 40 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये किलो सहित सभी सब्जियां महंगी बिकीं।