Tourist Crowd on Taj Mahal on 31st December 2023 #agra
आगरालीक्स….आगरा में साल के अंतिम दिन ताजमहल देखने के लिए पहुंचे पर्यटक, 50 हजार से अधिक लोग हर रोज कर रहे ताजमहल का दीदार। अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए।
आगरा में क्रिसमस के बाद से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है, बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आ रहे हैं। हर रोज 50 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी सुबह से ही पर्यटक पहुंचने लगे हैं, सर्द हवा के बीच लोग ताजमहल का दीदार कर रहे हैं। शनिवार को 32 हजार से अधिक टिकट की बिक्री हुई, बच्चों को शामिल कर लिया जाए तो करीब 50 हजार लोगों ने ताजमहल का दीदार किया।
खोले गए अतिरिक्त काउंटर
ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं, जिससे पर्यटकों को परेशानी ना हो।