आगरालीक्स.. आगरा में सीवर खोदाई के कारण जगह जगह जाम लग रहा है। अब शाहगंज बोदला रोड की एक लाइन बंद कर दी है, इससे लोग जाम में फंस रहे हैं।
आगरा में अम्रत योजना के तहत सीवर लाइन डाली जा रही है। जिस क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई होती है, वहां का यातायात परिवर्तित कर दिया जाता है। इसकी सूचना दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात को अचानक शाहगंज बोदला रोड पर बोदला चौराहे के पास दरगाह सराय के पास एक तरफ की सडक बंद कर दी गई। इससे बोदला रोड पर जाम लग रहा है। वहीं, लोहामंडी बोदला रोड पर भी सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इससे लोग जाम में फंस रहे हैं।