आगरालीक्स ..आगरा में यमुना पार जाने में जाम में फंस सकते हैं, आज से रामबाग फ्लाईओवर की एक लेन वाहनों के लिए बंद की जा रही है। इससे वाटरवक्र्स से रामबाग और फीरोजाबाद से वाटरवक्र्स की तरफ आने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पडेगा।
आगरा में यमुना पर वाटरवक्र्स से रामबाग के बीच में तीसरे पुल का निर्माण कराया गया है। इसकी एक लेन वाहनों के लिए खोल दी गई है, पुल की दूसरी लेने को खोलने के लिए वाटरवक्र्स और रामबाग फ्लाईओवर के रोड को जोडा जा रहा है। फीरोजाबाद की तरफ से रामबाग फ्लाईओवर और नए पुल की सडक उंची नीची है, इससे सडक को कनेक्ट करने में समस्या आ रही है।
तीन दिन एक लेन पर वाहन रहेंगे बंद
नए पुल की दूसरी लेन को शुरू करने से पहले इसे कनेक्ट किया जा रहा है। इसके लिए रामबाग फ्लाईओवर की सडक को यमुना पर बने तीसरे पुल की सडक से जोडा जाना है, इसके लिए फीरोजाबाद की तरपफ से आने वाले वाहनों के लिए रामबाग फ्लाईओवर की लेन को रविवार से तीन दिन के लिए बंद किया जा रहा है, ऐसे में वाहनों को रॉग साइड से दूसरी लेन से होते हुए जाना पडेगा। इससे जाम लगा रहेगा। तीन दिन तक लोगों को परेशानी होगी।