आगरालीक्स…दर्दनाक, टूंडला में बाइक सवार युवक को ईंटो से भरे ट्रैक्टर ट्रॉला ने कुचला. मौत. आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
आगरा से सटे फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रोला ने बाइक सवार को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर हंगामा कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और आक्रोशित लोगों को शांत किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
थाना नगला सिंघी के गावं रसूलाबाद में 18 साल का पूरन सिंह पुत्र हरिशचंद्र रहता था. पूरन आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे बाइक से अपने भाई को ठार हीरा सिंह स्थित टैंट हाउस पर छोड़कर वापस जा रहा था. रसूलाबाद स्थित राशन की दुकान के सामने पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉला ने उसे रौंद दिया. हादसे में पूरन की मौके पर ही मौत हो गई. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं हादसे के बादट्रैक्टर चालक फरार हो गया. काफी देर तक पुलिस ने लोगों को समझाया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.