मथुरालीक्स…दर्दनाक हादसा. रॉयल एनफील्ड हंटर सवार दो युवकों की मौत. पेड़ से टकराई बाइक
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. दोनों अपनी रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक से जा रहे थे लेकिन इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में दो युवक 30 वर्षीय सुभाष और 32 वर्षीय मनोज की मौत हो गई.
दोनों युवक बलदेव से नगला गिरधर की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.