फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल. पहिये के नीचे आने से बुरी तरह से कुचल गए दोनों
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा घटित हुआ है. थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में सोमवार दोपहर को बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने चपेट में लेकर रौंद दिया. हादसे में दो दोस्त ट्रक के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा दोस्त घायल है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हादसा नौशहरा पुल के पास हुआ. बाइक सिरसागंज से आ रही थी. सिरसागंज के शेख की सराय में रहने वाले 28 साल के फरहान और 32 साल के अनस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका तीसरा दोस्त 27 वर्षीय उजेफ गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उजेफ को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है.