आगरालीक्स….(28 July 2021 Agra News) आगरा को दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 30 जुलाई को तीन घंटे तक होंगी लेट. ट्रेन और उनकी देरी की लिस्ट जारी..
आगरा मंडल के आगरा मथुरा खंड में फरह स्टेशन पर नॉन—इंटरलॉकिंग (इलेक्ट्रिक पैनल बदलने के) कार्य होने के कारण 30 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण अप दिशा की गाड़ियां बाधित रहेंगी.
ये गाड़ियां इतने समय तक होंगी लेट
गाड़ी संख्या 01078 झेलम एक्सप्रेस बाद स्टेशन पर समय दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से दो बजकर 5 मिनट तक लगभग 25 मिनट तक बाधि रहेगी.
गाड़ी संख्या 00764 पार्सल स्पेशल (निजामुद्दीन रेनिगुंटा) बाद स्टेशन पर समय दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजकर 25 मिनट तक लगभग 145 मिनट तक बाधित रहेगी.
गाड़ी संख्या 04624 पातालकोट एक्सप्रेस मथुरा स्टेशन पर समय दोपहर एक बजकर 40 मिनट से दोपहर दो बजे तक करीब 20 मिनट तक बाधित रहेगी.
गाड़ी संख्या 08478 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस मथुरा स्टेशन पर समय दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से दोपहर दो बजकर 5 मिनट तक बाधित रहेगी.
