आगरालीक्स…(22 December 2021 Agra News) पत्नी खूबसूरत न होने पर दे दिया तलाक, लैटर भेज कर दिए सारे रिश्ते खत्म. पत्नी पहुंच गई थाने..ऐसे हुआ मुकदमा दर्ज…
टूंडला के लाइनपार का मामला
आगरा रीजन के थाना टूंडला क्षेत्र में तीन तलाक का एक मामला समाने आया है. इसमें पति द्वारा पत्नी पसंद न आने व खूबसूरत न होने पर तीन तलाश का लैटर भेजकर पत्नी से सारे रिश्ते खत्म किए गए हैं. पीड़ित पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट लिखानी चाही लेकिन पुलिसने रिपोट नहीं लिखी. इसके बाद महिला ने राज्य महिला आयोग के माध्यम से पति व ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

दो साल पहले हुआ निकाह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टूंडला के लाइनपार स्थित नगला रामकिशन में रहने वाली तबस्सुम ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले शादिक उर्फ साहिल निवासी पुरानी पुलिस चौकी, शिकारपुर बुलंदशहर के साथ हुआ था. लेकिन शादी के बाद से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया गया. इससे तंग आकर व मायके में आकर रहने लगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 24 अगस्त को उसके पति ने डाक के जरिए तीन तलाक का लैटर उसके घर भेज दिया और सारे रिश्ते खत्म् कर लिए. उसने बताया कि तीन तलाक के लैटर में पति का फोटो भी है और तीन लोगों की गवाही है. पत्र में तलाक की वजह पत्नी पसंद न होने और खूबसूरत न होना बताया गया है. आयोग के आदेश पर थाना पुलिस में पति सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.