नईदिल्लीलीक्स..। हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट ने वोटरों को रिश्वत देने के मामले में टीआरएस तेलंगाना राष्ट्र समिति की सांसद कविता मलोथ को छह माह की जेल और दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
मेहबूबाबाद से हैं सांसद
मेहबूबाबाद से सांसद कविता मलोथ के खिलाफ सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली स्पेशल कोर्ट ने उन्हेें रिश्वत के मामले में दोषी पाया। कविता इस मामले को ऊपरी अदालत में ले जाएंगी।
यह है मामला
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शौकत अली नामक व्यक्ति कोक मतदाताओं को 500—500 रुपये बांटते हुए पकड़ा था। आरोप है कि वह कविता के लिए रूपये बांट रहा था।