आगरालीक्स… आगरा में वाटरवक्र्स के पुल पर ट्रक ने स्कूटी सवार मां बेटी को चपेट में ले लिया, भीषण हादसे में मां की मौत हो गई, बेटी की हालत गंभीर है, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार दोपहर में कालिंदी विहार निवासी मार्बल कारोबारी जितेंद्र की पत्नी ममता बेटी वंशिका के साथ स्कूटर से न्यू आगरा दवा लेने जा रही थी। वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पार करते ही पीछे से आते ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दी। मां और बेटी जमीन पर गिर पड़ी। ट्रक की चपेट में ममता और वंशिका आ गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोग पहुंच गए, उन्होंने ममता और वंशिका को हॉस्पिटल पहुंचाया।
मां की मौत, बेटी घायल
हादसे में ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वंशिका के चोट आई है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
लोगों ने पकडा ट्रक चालक
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड लिया, उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं
बच्चे को स्कूल छोडकर आ रही महिला की मौत
गुरुवार सुबह आठ बजे सुमन निवासी शिकोहाबाद अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर वापस घर जा रही थी। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने सुमन को चपेट में ले लिया, हादसे में सुमन की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को आगे लगाने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इससे करीब दो घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
फाइल फोटो