नईदिल्लीलीक्स… टेलीविजन धारावाहिक भाबीजी घर पर हैं के मलखान (अभिनेता दीपेशभान) का आज क्रिकेट खेलते समय निधन हो गया।
जिम से क्रिकेट खेलने गए थे दीपेश
बताया गया है कि दीपेश (41वर्ष) आज सुबह जिम जाने के बाद सीधा क्रिकेट खेलने चला गया, जहां वह अचानक जमीन पर गिर गये, तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को पीछे छोड़ा
दीपेश की 2019 में शादी हुई थी, उनकी पत्नी और एक डेढ़ साल का बेटा है। बताया गया है कि वह पूरी तरह सात्विक प्रवृत्ति के थे। उनके निधन से टीवी इंड्रस्ट्री के साथ सभी लोग स्तब्ध हैं। मुंबई में उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया था।