आगरालीक्स …आगरा में यमुना एक्सप्रेस पर हादसे में दौ की मौत, ट्रक ने डंपर में मारी टक्कर, एक घायल।
यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को मथुरा के नौहझील में आगरा से नोएडा वाले रोड पर डंपर खड़ा हुआ था। इसी दौरान आगरा से आ रहे ट्रक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी । हादसे में पलवल निवासी 30 साल के साबिर और 28 साल के जहीर और ट्रक चालक बैजनाथ निवासी सागरपारा धौलपुर घायल हो गए। डॉक्टरों ने साबिर और जहीर को मृत घोषित कर दिया।