मथुरालीक्स…दुखद, रेलवे स्टेशन पर दोस्त को लेने जा रहे दो दोस्तों की एक्सीडेंट में मौत.
आगरा मंडल के मथुरा जिले में दो दोस्तों की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई. दोनों कार से मथुरा रेलवे स्टेशन से अपने दोस्त को लेने जा रहे थे लेकिन अलवर वाले पुल के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.
मृतकों के नाम पवन व रवि निवासी चौमुहां, मारूफ मोहल्ला है. दोनों अपने गांव के ही एक दोस्त को लेने जा रहे थे. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.