आगरालीक्स…आगरा में 12 साल की लड़की के गैंगरेप के दो आरोपी पुलिस ने किए अरेस्ट. इनमें एक नाबालिग भी…
आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में एक 12 साल की लड़की के साथ तीन युवकों द्वारा गांव के एक आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप था. तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी. रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग भी है.
घर पर अकेली थी लड़की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शमसाबाद के रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ 20 मई को अपनी रिश्तेदारी की एक शादी में गया था. घर पर उसकी 12 साल की बेटी अकेली थी. आरोप है कि इस दौरान गांव उजावली फतेहाबाद के रहने वाला एक लड़का लड़की को जामुन खिलाने बहाने से गांव में बने एक आश्रम के कमरे में ले गया. यहां उसने और उसके दो साथियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी. शुक्रवार को पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी थी. इस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. एसपीआरए पूर्वी अशोक वैकेंट, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और सीओ फतेहाबाद ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए थे. पुलिस इस मामले के आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी. रविवार को पुलिस ने पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. इसमें एक नामजद संजू है जबकि दूसरा नाबालिग है. आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना आरोप कबूला है. पुलिस मामले के तीसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है. वह अभी अपने घर से फरार है. नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा.
