आगरालीक्स …आगरा में दिनदहाड़े एक के बाद एक दो लूट, गन पॉइंट पर कारोबारी और रिटायर दरोगा की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर की लूट।
शनिवार को 3.20 बजे आगरा के कालिंदी पुरम खंदारी निवासी रिटायर्ड दारोगा जितेंद्र गौतम के घर में बदमाशों ने धाबा बोला, उनकी बेटी, बेटे और एक वर्ष के धेवते को गन प्वाइंट पर लेकर गहने लूट ले गए ।
30 मिनट में दूसरी लूट
3.55 बजे कमला नगर के जी ब्लॉक स्थित व्यापारी सन्दीप गुप्ता के घर में बदमाशों ने धाबा बोला। पत्नी, बेटे और नौकरानी को गन प्वाइंट पर लेकर उसी अंदाज में गहने लूटे। व्यापारी के पहुंचने पर भागे लुटेरे। 100 मीटर तक व्यापारी ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन भाग गए लुटेरे।