Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Two killed in Ambulance-Truck collision on Yamuna Expressway In Agra region
बिगलीक्स

Two killed in Ambulance-Truck collision on Yamuna Expressway In Agra region

154

आगरालीक्स… आगरा से नोएडा जा रही एंबुलेंस का यमुना एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, दो की मौत, एंबुलेंस में फंसे शवों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की तरफ एंबुलेंस एचआर 61 बी 1672 जा रही थी, सुबह पांच बजे मथुरा के पास माइल स्टोन 75 के पास एंबुलेंस का टायर पफट गया, अनियंत्रित एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रोला में घुस गई, ट्रोला में लोहे के पाइप लदे हुए थे। एंबलेंस का आगे का​ हिस्सा ट्रोला में पूरी तरह से घुस गया। सुबह के समय हादसा होने से स्थानीय लोगों को भी पहुंचने में देर हुई। ट्रोला चालक हादसे के बाद भाग खडा हुआ।
एंबुलेंस से निकाले गए दो शव
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस में फंसे खून से लथपथ दो लोगों को बाहर निकाला, दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके शवों को निकालकर मथुरा पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
मरीज को छोडकर लौट रहे थे दिल्ली
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक दिनेश निवासी गांव लखुरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज मरीज को छोडने के लिए आगरा आया था। वह यहां से दिल्ली लौट रहा था, रास्ते में एक सवारी मिल गई, उसे भी बिठा लिया। एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। हादसे में दोनों की मौत हो गई है, एंबुलेंस में बैठे दूसरे व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

एक फरवरी को टूरिस्ट बस नीचे लटकी
एक फरवरी 2018 को आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर टूरिस्ट बस अनियं​​त्रित होकर रेलिंग तोडती हुई नीचे लटक गई, बस में सवार लोग बमुश्किल बाहर निकल सके, तीन सवारी घायल हैं।
गुरुवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बोल्वो बस लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 128 के पास बस चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़कर नीचे की ओर चली गई। इस हादसे में बस में सवार जनप्रीत निवासी फतेहगढ़ और रविन्दर निवासी साहिबाबाद समेत तीन लोग घायल हो गए।
बस को छोडकर भाग गया चालक
इस हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक बस को छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को उपचार को अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मामूली रूप से घायल सवारियों का मौके पर प्राथमिक उपचार कर दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना कर दिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Police Home Guard Recruitment Exam to be Held at 28 Centers in Agra; DM Inspects Arrangements at Examination Centers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 28 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा. 25,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Six-Year-Old Child Dies in Car Collision in Dayalbagh; 5-Year-Old Sister Injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग वीर नगर में एक्सीडेंट. कार ने खोखे में बैठे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

error: Content is protected !!