Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Two murder case solve in Agra on the story of husband, wife and lover# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Two murder case solve in Agra on the story of husband, wife and lover# agranews

157

आगरालीक्स….(9 June 2021 Agra) आगरा में दो मर्डर केस, दोनों का खुलासा. दोनों की कहानी एक जैसी और दोनों के हत्यारे भी एक जैसे…पढ़ें पूरी खबर

पति, पत्नी और वो की कहानी में दो मर्डर
आगरा पुलिस ने बुधवार को दो मर्डर केस का खुलासा किया है. संयोग वाली बात ये है कि दोनों ही मर्डर एक जैसे थे, दोनों की कहानी भी एक जैसी और दोनों के हत्यारे भी एक ही थे. दरअसल ये दोनों ही मामले पति, पत्नी और वो के बीच के थे. इन दोनों ही केस में पति की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ की है. पुलिस ने दोनों ही केस में आरो​पी पत्नियों व उनके प्रेमियों को अरेस्ट किया है.

केस 1: ताजगंज के नगला कली में बोरे में मिला था युवक का शव
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने नगला कली में एक मैदान के मंगलवार को एक बोरे में शव मिला था. इसकी पहचान नरेश पुत्र सुरेशचन्द निवासी पुष्पाजलि होम्स नगला कली थाना ताजगंज के रूप में की थी. पुलिस ने इस मामले में जांच की तो हत्या में इसकी पत्नी का नाम सामने आया. पुलिस ने उसे अरेस्ट किया तो उसने पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है. पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि दो साल पहले उसकी रविकांत नाम के युवक से जानपहचान हुई थी. उसने उसकी मदद की थी. इस दौरान दोनों में मेलजोल बढ़ गया और कुछ समय बाद घर में आना जाना भी शुरू हो गया. दो साल तक हमारे बीच आना जाना लगा रहा. इस पर उसके पति नरेश को शक हो गया. महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी लेकिन हमारे प्रेम प्रसंग का पता चलने पर नरेश लड़ाई झगड़ा करने लगा. हम दोनों ने उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसमें रविकांत का भाई श​शिकांत भी हमारे साथ शामिल हो गया.महिला ने प्रेमी रविकांत व शशिकांत के साथ मिलकर नरेश सिर पर ईंट से वार करके उसको मार दिया और उसके शव को बोरे में बंद करके एनआरआई सिटी के खाली प्लॉट में फेंक दिया. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.

केस 2 : बोरे में शव लेकर जा रहा था प्रेमी
आगरा के थाना सदर में लोगों ने एक युवक को बोरा लादकर जाते हुए देखा. शक हुआ तो उसे रोका गया, लेकिन जब लोगों ने बोरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. बोरे के अंदर एक युवक की लाश थी. मृतक का नाम संजय है. वह पत्नी और दो बच्चे के साथ फिलहाल सेवला पर किराये पर रहता था. संजय की पत्नी के टूंडला में रहने वाले मानसिंह नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध थे. इसकी जानकारी संजय को भी थी, जिसका वह अपनी पत्नी के साथ विरोध किया करता था. सुनीता और मा​नसिंह ने उसे मारने की साजिश रची थी और मंगलवार को संजय को शराब पिलाकर मानसिंह और सुनीता ने चुन्नी से संजय का गला घोंट दिया. संजय की मौत हो जाने के बाद सुनीता के कहने पर मान सिंह शव को बोरे में रखकर तालाब में फेंकने जा रहा था लेकिन शक होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया ओर मामले का खुलासा हुआ.पुलिस ने मामले में पत्नी सुनीता और प्रेमी मानसिंह को जेल भेज दिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!