आगरालीक्स …आगरा में आलू की पैदावार कम होने पर दो किसानों ने की सुसाइड, एक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली तो दूसरे का शव पेड पर लटका मिला। होली पर दो किसानों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। घरवालों ने पुलिस को दी तहरीर में कर्ज और पैदावार कम होने की बात लिखी है।
आगरा के थाना इरादतनगर में किसान मलखान सिंह (40 वर्ष) शुक्रवार रात को खाना खाकर खेत पर सोने गया था। रात में उसकी भाई पवर सिंह से मोबाइल पर बात हुई, वह आलू की पैदावार कम होने और कर्ज से परेशान था। शनिवार सुबह जब वह घर पर नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई पवन सिंह का बेटा चाचा को खोजने खेत पर पहुंचा। वहां मलखान सिंह का शव पडा था, एक हाथ में तमंचा लगा हुआ था। उसने घरवालों को जाकर इसकी जानकारी दी घरवाले खेत पर पहुंच गए कोहराम मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खेत पर लगाई फांसी
वहीं, आलू की कम पैदावार और कर्ज से परेशान होकर एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। दूसरा मामला खेरागढ के नगला दूल्हे खां का है, यहां का रहने वाले 40 वर्षीय सहदेव सिंह ने आलू के घाटे में खेत पर लगे पडे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
100 की जगह निकल रहे 16 कटटे
इस बार आलू के रेट सही हैं लेकिन पैदावार कम है, पहले जहां 100 कटटे निकलते थे, इस बार 16 कटटे निकल रहे हैं। इससे कर्ज लेकर खेती करने वाले आलू किसान तनाव में हैं, पैदावार कम होने से कर्जा चुकाना तो दूर उसकी ब्याज भी देना मुश्किल हो रहा है। इस बार आगरा जिले के आलू किसानों का बुरा हाल है। अभी 50 किलो आलू के एक कटटे का रेट 400 से 450 रुपये तक चल रहा है। इस बार रेट बढने की उम्मीद है लेकिन आलू का उत्पादन कम हुआ है।