आगरालीक्स…आगरा मंडल के खड़ी टूरिस्ट बस को ट्रॉला ने मारी टक्कर. दो युवकों की मौत. मथुरा—भरतपुर मार्ग पर हुआ हादसा…
आगरा मंडल के मथुरा—भरतपुर मार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां खड़ी एक टूरिस्ट बस को पीछे से ट्रॉला ने टक्कर मार दी. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयपुर से एक टूरिस्ट बस बरेली के लिए जा रही थी लेकिन बस मथुरा—भरतपुर मार्ग पर बीच में खराब हो गई. इस पर चालक ने लक्ष्मी गार्डन के पास रोड के साइड परबस को खड़ा कर दिया. लेकिन तभी पीछे से आ रहे एक ट्रॉला ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बस पलट गई. हादसा होते ही बस में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग मौके पर दौड़कर आए. कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई. लोगों की मदद से पुलिस ने बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. हादसे में बस 24 साल के नसीम और 25 वर्षीय यामीन की मौत हो गई. इसके अलावा छह लोग घायल भी हुए हैं. घायल सभी लोग बरेली के बताए गए हैं.