आगरालीक्स…आगरा में दो युवक यमुना में डूबे. पुलिस भी मौके पर पहुंची. गोताखोर कर रहे तलाश. पीएसी के जवान भी स्टीमर से कर रहे तलाश
जवाहर पुल के नीचे का मामला
आगरा में बुधवार को दो युवक यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली है. मामला जवाहर पुल के नीचे का बताया जा रहा है. युवकों के डूबने की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की नदी में तलाश कर रही है. लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है. इधर पुलिस ने पीएसी के जवानों को स्टीमर सहित भी मौके पर बुला लिया है. स्टीमर से भी गोताखोर युवकों की तलाश कर रही है. दोनों युवक बल्केश्वर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
