Saturday , 27 June 2026
Home आगरा Unhappy over not give birth to boy child woman falls from 2nd Floor claims parents, FIR lodged against Husband
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Unhappy over not give birth to boy child woman falls from 2nd Floor claims parents, FIR lodged against Husband

190

आगरालीक्स…. आगरा के कारोबारी पर वंश चलाने के लिए पुत्र न होने पर पत्नी की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कारोबारी सहित परिवार के लोग फरार हैं, मुकदमे में कारोबारी के परिजन भी नामजद किए गए हैं।
आगरा में मंगलवार रात को कमला नगर के लोहिया नगर में जनरेटर कारोबारी विशाल मंगल की पत्नी श्वेता मंगल के कोठी की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 30 साल की श्वेता रामलीला मैदान हाथरस की रहने वाली थीं और 2016 में शादी हुई थी।


तीन साल की बेटी, बेटा न होने पर हत्या करने के आरोप
कमला नगर थाने के इंस्पेक्टर उत्तम चंद पटेल का मीडिया से कहना है कि श्वेता के भाई गौरव ने तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाए हैं कि उन्होंने अपनी बहन श्वेता की शादी 2106 में की थी और तीन साल की बेटी है। आरोप है कि पति सहित ससुरालीजन बेटा न होने पर उत्पीड़न कर रहे थे, ससुरालीजन वंश चलाने के लिए बेटा चाहते थे, उसे ताना देते थे कि वह बेटा पैदा नहीं कर सकती है। इसका विरोध करने पर ससुरालीजन मारपीट करते थे। इस मामले में पति विशाल मंगल सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या के लिए म्रत्यु की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीसीटीवी किए जा रहे चेक, ससुरालीजन फरार
श्वेता की मौत के बाद हाथरस से परिजन भी पहुंच गए थे। मगर, इससे पहले ही ससुरालीजन फरार हो गए। इस मामले में पुलिस आस पास के मकानों के सीसीटीवी चेक कर रही है। किस तरह से श्वेता दूसरी मंजिल से गिरी, इसकी जांच की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Mayoral representative Dr. Rohit Bansal presented the innovations and future plans for Agra at the World Cities Summit…#agranews

आगरालीक्स…आगरा केवल ताजमहल का शहर नहीं है, यह तेजी से बदलता हुआ...

आगरा

Agra Live News: Devotees performed a grand Rudrabhishek at the revered Shri Parmartheshwar Mahadev Temple in Bateshwar…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य...

बिगलीक्स

Agra Live News: Chief Minister Yogi Adityanath is visiting Agra tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. सड़क से लेकर...

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

error: Content is protected !!