नई दिल्लीलीक्स…केंद्रीय शिक्षा मंत्री अस्पताल में भर्ती. आज ही करनी थी उन्हें सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीख घोषित….
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की आज पोस्ट कोरोना समस्याओं के चलते तबियत बिगड़ गई. उन्हें एम्स में भर्ती कराय गया है. शिक्षा मंत्री को आज सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करनी थी. लगता है अब 12वीं के छात्रों को परीक्षा की तारीखों के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा
पिछले माह केंद्रीय मंत्रियों की एक बैठक हुई थी. जिसमें तय किया गया था कि विभिन्न बोर्डों की 12वीं की परीक्षा की तारीख 1 जून को घोषित की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय ने कल सुप्रीम कोर्ट से परीक्षाओं पर निर्णय लेने के लिए दो दिन का समय मांगा था. शिक्षा मंत्रालय को 3 जून को अपना अंतिम निर्णय कोर्ट को देना है. लेकिन शिक्षा मंत्री निशंक की तबियत बिगड़ने के बाद इसमें कुछ विलम्ब होने की संभावना है. बहरहाल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा अभी की जानी है.