आगरालीक्स…(29 January 2022 Agra News) आगरा में घर—घर वोट मांगेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी. संडे को करेंगी आगरा इन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार…जानिए पूरा कार्यक्रम
भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल यानी रविवार को आगरा आ रही हैं. वे यहां पर आगरा उत्तर विधानसभा और दक्षिण विधानसभा सीट पर खड़े भाजपा प्रत्याशियों के लिए घर—घर लोगों से वोट मांगेंगी. उने आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. कार्यक्र्म संयोजक डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी है. आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है. चुनाव आचार संहिता के तहत ही पूरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

महिला मार्चा करेगी स्वागत
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा. मोर्चा उपाध्यक्ष अपूर्वा सिंह जादौन के अनुसार केंद्रीय मंत्री उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगी.