आगरालीक्स.. आगरा में 3213 एकड में बन रही हाईटेक टाउनशिप यूनीटेक और नरसी विलेज के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। यूनीटेक फतेहाबाद रोड और नरसी विलेज रुनकता अरतौनी में टाउनशिप बना रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूनीटेक ने आगरा में 1500 एकड़ जमीन पर आवासीय टाउनशिप योजना शुरू करने के लिए लाइसेंस लिया, लेकिन मात्र 245 एकड़ जमीन ही खरीदी गई। इसलिए लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा चार अन्य बिल्डरों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। इसके साथ ही सात बिल्डरों की परियोजनाओं का आकार सीमित करते हुए अधिग्रहण के लिए आरक्षित जमीन को खाली कराने का फैसला किया गया है। आवास विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही हाईटेक टाउनशिप योजना के लिए पुनरीक्षित क्षेत्रफल के सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद पूर्व में हुए एमओयू व डवलपमेंट एग्रीमेंट निरस्त कर नए सिरे से इसे करने पर सहमति बनी है। विकास प्राधिकरण इसकी एक रिपोर्ट एक माह में आवास विभाग को देंगे। टाउनशिप के लिए नए सिरे से योजना विस्तार की मंजूरी कैबिनेट से लेने का फैसला हुआ है।