आगरालीक्स.. आगरा में एक सितंबर से अनलॉक 4 लागू हो रहा है, स्कूल कॉलेज से लेकर स्मारक के लिए आदेश जारी हुए हैं, पढे क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा।
आगरा में एक सितंबर से अनलॉक 4 में ताजमहल और आगरा किला को छोडकर फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माउददौला, मरियम टॉम्ब सहित अन्य स्मारक पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे, यहां पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। बुखार होने पर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
स्कूल जा सकेंगे नौंवी से 12 वीं तक के छात्र
21 सितंबर के बाद नौंवी से 12 वीं तक के छात्र स्कूल में टीचर से सलाह लेने जा सकेंगे, इसके लिए अनुमति लेनी होगी।
पीजी और रिसर्च स्कॉलर जा सकेंगे कॉलेज
21 सितंबर के बाद पीजी के वे छात्र जो टेक्निकल और प्रैक्टिकल के लिए कॉलेज जाना चाहते हैं वे जा सकेंगे, इसके साथ ही रिसर्च स्कॉलर्स को कॉलेज जाने की छूट दी जाएगी।
शादी समारोह, अंत्येष्टि में 100 लोग हो सकेंगे शामिल
शादी समारोह, अंत्येष्टि सहित अन्य कार्यक्रम में 100 लोग शामिल हो सकेंगे, इनकी अनुमति दे दी गई है।
आगरा में रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा सकेंगे
जिम खोल दी गईं हैं