आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 4 में बाजार खुलने के समय से लेकर बाजार बंद रखने के नियम बदले गए हैं, अब बाजार सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुल रहे हैं। पांच महीने में पहली बार शनिवार को बाजार खुला। शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे से बेवजह बाहर निकलने वालों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही रविवार को बाजार बंद रहेंगे।
आगरा में अनलॉक में 55 घंटे का मिनी लॉकडाउन लगाया जा रहा था, इससे शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह पांच बजे तक 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद रहते थे, बेवजह बाहर निकलने वालों पर रोक थी। मगर, अब अनलॉक चार में नियम बदल दिए गए हैं।
अब रविवार को ही बाजार बंद
इस बार बाजार शनिवार को बाजार खुले हैं, अब एक दिन ही रविवार को बाजार बंद रहेंगे। शनिवार रात 12 से रविवार रात 12 बजे तक बाजार बंद के साथ ही अन्य प्रतिबंध रहेगा, जैसे कि लोग बेवजह बाहर नहीं निकल सकेंगे।
आज बंद रहेगा बाजार, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
अनलॉक चार में रविवार को बाजार बंद रहेगा, मेडिकल स्टोर खुल सकेंगे।