आगरालीक्स.. (Agra News 29th June)आगरा के बाजार अनलॉक होते ही बूम आने लगा है, बाजारों में लोगों की भीड है, बिक्री भी जमकर हो रही है।
आगरा में एक जून से चरणों में बाजार अनलॉक किए गए, अब बाजार पूरी तरह से खुल गए हैं। बाजारों में भीड उमडने लगी है। सुबह से ही बाजारों में भीड है, पुराने बाजार से लेकर कपडों के शोरूम के साथ ही ज्वैलरी शॉप पर लोगों की भीड दिखाई दे रही है।
सप्ताह में पांच दिन खुल रहे बाजार
अभी बाजार सप्ताह में पांच दिन ही खोलने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से रात नौ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति है। इसके बाद शनिवार और रविवार को दो दिन की साप्ताहिक बंदी है। ऐसे में साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर लोगों की भीड उमड पडी, मंगलवार को भी बाजारों में रौनक है।
मॉल, रेस्टोरेंट खुले, जिम हैं बंद
अभी मॉल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। 50 फीसद क्षमता के साथ रेस्टोरेंट खुल गए हैं लेकिन जिम, स्वीमिंग पूल और सिनेमा घर बंद हैं। ये अभी नहीं खोले गए हैं।