नईदिल्लीलीक्स.. (News 28th May)..दिल्ली में अनलाक की प्रक्रिया शुरू, 31 मई से धीरे धीरे लाकडाउन खुलेगा, आगरा में 31 मई तक है लाकडाउन, आगे क्या होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शु्क्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि 31 मई के बाद धीरे धीरे लॉकडाउन खोला जाएगा। कोरोना के केस कम हो रहे हैं, पहले चरण में निर्माण कार्य और फैक्र्टी को खोला जाएगा, इसके बाद कोरोना की स्थित देखी जाएगी। दूसरे सप्ताह में अनलाक का दायरा बढाने और कम करने पर निर्णय लिया जाएगा।
आगरा सहित यूपी में 31 मई तक है कोरोना कर्फ्यू
आगरा सहित यूपी में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू है, इससे पहले ही 31 मई के बाद ही गाइडलाइन जारी हो जाएंगी। अभी दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें और थोक दुकानें खुल रही हैं, फैक्ट्री और निर्माण कार्य जारी हैं। 31 मई के बाद बाजार खोलने का दायरा बढ सकता है। इसके लिए प्लानिंग चल रही है।
सीमित समय के लिए खुल सकता है बाजार
आगरा सहित यूपी में 31 मई के बाद सीमित समय के लिए बाजार खोलने पर विचार किया जा सकता है। कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं, ऐसे में बाजार खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा।
सम विषम और एक दिन छोडकर भी खुल सकता है बाजार
यूपी में 31 मई की सुबह सात बजे कोरोना कर्फ्यू समाप्त हो जाएगा, इससे हले बाजार खोलने पर निर्णय लिया जाना है। बाजारों में भीड पर कंट्रोल करने के लिए सम विषम और एक दिन छोडकर बाजार खोला जा सकता है।