आगरालीक्स… अरबपतियों की सूची में आगरा के छह उद्योगपति शामिल, यूपी में एक साल में 13 नए अरबपति हुए शामिल। अंतरराष्ट्रीय रिसर्च मैगनीज हुरुन इंटरनेशनल द्वारा जारी की गई ग्लोबल रिच लिस्ट में घड़ी साबुन वाले मुरली बाबू और उनके भाई यूपी में नंबर एक पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय रिसर्च मैगनीज हुरुन इंटरनेशनल द्वारा रिच लिस्ट जारी की गई। इसमें यूपी के 34 अरबपति शामिल हैं, पहले नंबर पर घड़ी साबुन वाले मुरली बाबू और उदनके भाई ज्ञानचंदानी यूपी में अरबपतियों की सूची में पहले और दूसरे नंबर पर हैं, दोनों भाईयों की संपत्ति 23000 करोड़ रुपये से अधिक है।
आगरा के छह अरबपति शामिल
यूपी के 34 अरबपतियों में आगरा के छह अरबपति शामिल हैं। इसमें आगरा के पीएनसी इंफ्राटेक, आगरा के योगेश कुमार जैन, चक्रेश जैन, नवीन जैन और प्रदीप कुमार जैन चारों भाई सूची में 19 वें नंबर पर हैं। आगरा के वैमकेट इंडिया लिमिटेड के मयंक अग्रवाल 29 वें नंबरपर हैं और एचएमए एग्रो के वाजिद अहमद सूची में 30 वें नंबर पर हैं।
एक साल में 13 नए उद्योगपति शामिल
यूपी में एक साल में ही 13 नए उद्योगपति शामिल हुए हैं। नोएडा पसंदीदा शहरों में पहले नंबर पर हैं।