Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ UP: Accused of Agra cop murder arrest in police encounter# agranews (Video)
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

UP: Accused of Agra cop murder arrest in police encounter# agranews (Video)

357

आगरालीक्स…आगरा में दरोगा की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी विश्वनाथ का फिर से पुलिस से हुआ आमना—सामना..फिर से चलीं गोलियां. पढ़ें पूरी खबर…

गोली लगने से घायल
थाना खंदौली के सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी विश्वनाथ शनिवार को पुलिस से फिर से आमना—सामना हो गया. जानकारी मिली है कि एक बार फिर से विश्वनाथ ने पुलिस टीम पर फायरिंग की लेकिन जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोलियां उसके दोनों पैरों में लग गईं जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया है. फिलहाल पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे की बाइट

पढ़ें क्या है पूरा मामला
आगरा के थाना खंदौली अंतर्गत गांव नहर्रा में 24 मार्च बुधवार को दो भाई विश्वनाथ और शिवनाथ में पुत्र पहलवान के बीच दोपहर में आलू खुदाई को ​लेकर विवाद हो गया था. शाम को एक बार फिर दोनों भाई और उनके पक्ष के लोग आमने—सामने आ गए. इस दौरान शिवनाथ ने थाना खंदौली पुलिस में सूचना दी कि उसका भाई विश्वनाथ आलू खुदाई के दौरान दबंगई दिखा रहा है. इस पर थाना खंदौली में सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ गांव नहर्रा पहुंच गए. यहां पर उन्होंने विश्वनाथ के हाथ में तमंचा देखा. इस पर वह उसे पकड़ने के लिए भागे तो भागते समय विश्वनाथ ने फायर कर दिया. गोली सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव के गर्दन में लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

24 मार्च को नहर्रा में पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी.

50 हजार रुपये का इनाम किया घोषित
आरोपी विश्वनाथ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला. पुलिसकर्मी की हत्या होने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव नहर्रा पहुंच गए लेकिन विश्वनाथ हाथ नहीं लग सका. इधर योगी सरकार के आदेश पर आरोपी विश्वनाथ को जल्द पकड़ने के लिए दस टीमें बनाई गईं और उसकी तलाश शुरू कर दी. दो दिन तक विश्वनाथ का कुछ पता न चलने पर उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया.

कमथरी घाट पर हुई मुठभेड़
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विश्वनाथ जैतपुर के यमुना कमथरी घाट के आसपास है. इस पर पुलिस ने उसे घेर लिया. अपने को घिरता देख विश्वनाथ ने एक बार फिर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी लेकिन इस बार पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. पुलिस की दो गोलियां उसके दोनों पैर में लगी हैं, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है. फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: ADA VC M. Arunmozh & 34 other IAS transfer

आगरालीक्स… आगरा की एडीए वीसी एम. अरुन्मोली का तबादला, जानें किसी बनाया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Municipal Corporation’s bulldozer razed encroachments in Sanjay Place, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Myopia Management Made Easier with Modern Technology”, Senior Ophthalmologist Dr. Sanchit Gupta Explains a Smart Way

आगरालीक्स…मॉडर्न मशीन से आसान हुआ मायोपिया मैनेजमेंट, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ....

बिगलीक्स

Agra News Live: Two workers died during Drain construction in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में नाला निर्माण के दौरान हादसा, दो की मौत।आगरा में...

error: Content is protected !!