आगरालीक्स…30 प्रतिशत तक सस्ते हो सकते हैं आवास विकास परिषद के फ्लैट. जानिए आगरा में क्या है स्थिति…
मार्च में है मीटिंग, मिल सकती है मंजूरी
उत्तर प्रदेश में आवास विकास परिषद के फ्लैट 30 प्रतिशत तक सस्ते हो सकते हैं. मीडिया रिपार्टस के अनुसार परिषद ने फ्लैट्स की कीमत कम करने के लिए कवायदें भी शुरू कर दी हैं. जानकारी के अनुसार इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई थी जिसने कीमतें कम करने का प्रस्ताव तैयार किया है. उम्मीद है कि मार्च में होने वाली बैठक में इसको लेकर फैसला लिया जा सकता है.
प्रदेश में खाली पड़ी हुई हैं संपत्तियां
गौरतलब हैं कि प्रदेश में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की हजारों संपत्तियां खाली पड़ी हुई हैं. इनके खरीदार नहीं मिल रहे हैं. ये संपत्तियां काफी समय से खाली पड़ी हैं और कई तो खंडहर हुई जा रही हैं. इनके अलावा खाली पड़ी संपत्तियां के मेंटीनेंस में भी बहुत खर्चा आ रहा है. इसको ही देखते हुए परिषद ने करीब डेढ़ साल पहले इनकी कीमतें 10 प्रतिशत तक कम की थीं लेकिन अब फिर इनमें 20 प्रतिशत और अधिक कीमतें कम की जा सकती हैं.
आगरा में ये है स्थिति
आवास विकास के सबसे ज्यादा फ्लैट गाजियाबाद में बताए गए हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यहां पर करीब 4 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदार न मिल पाने के कारण खाली पड़े हुए हैं. वहीं मेरठ जोन में 6600, लखनऊ/वाराणसी जोन में 3200, कानपुर में 500 और आगरा में 200 संपत्तियां खाली पड़ी हुई हैं. परिषद ने उम्मीद जताई है कि कीमतें कम होने के बाद इनके खरीदार मिल सकते हैं.