प्रयागराजलीक्स ….बोर्ड की परीक्षा के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है, यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।
यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं नौ मार्च तक हुई थी, अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन 31 मार्च तक पूराकरने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा, यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल का कहना है कि हाईस्कूल की 1.76 करोड़ और 12 वीं की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसके लिए प्रदेश भर में 260 केंद्र बनाए गए हैं।
तीसरे सप्ताह तक परिणाम
उम्मीद है कि यूपी बोर्ड का 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।