आगरालीक्स…. यूपी बोर्ड की परीक्षा में आगरा और मथुरा के छात्रों ने मारी बाजी। टाॅप टेन में बनाई जगह।

प्रियंका ने किया टाॅप
10 वीं में सीतापुर की प्रियंका ने टाॅप किया है। मथुरा के क्रष्णा झा प्रदेश में तीसरे नंबर पर हैं और आगरा के नितिन और पूनम का संयुक्त रूप से नौवां स्थान है।
10 वीं का 89.78 फीसदी और 12 वी का 75.52 फीसदी रिजल्ट
यूपी बोर्ड ने 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी रिजल्ट जारी किया है। 10 वीं में 89.78 फीसदी और 12 वी का 75.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। आगरा के 1.26 छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे।