आगरालीक्स…आगरा के 10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स ने साबित कर दिया है कि टॉप करने के लिए बस मोबाइल छोड़ दो, घंटों पढ़ने की भी जरूरत नहीं है, कैसे टॉप करें जानें शिव कुमार और मोहिनी की जुबानी।
यूपी बोर्ड 2025 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। आगरा से हाईस्कूल में 33976 बालक और 27914 बालिकाएं समेत कुल 61890 छात्रों ने और इंटरमीडिएट में 36435 बालक, 25480 बालिकाएं समेत कुल 61915 छात्रों ने परीक्षा दी थी। आगरा का हाई स्कूल में 94.99, इंटर में 76.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। आगरा में कक्षा 10 में जहां मोहिनी ने टॉप किया है तो वहीं शिव कुमार ने 12वीं में टॉप।12वीं टॉपर—शिव कुमार के बारे में जाने
आगरा में 12 वीं के टॉपर शिव कुमार, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहाबाद हैं, इनके 90.40 प्रतिशत अंक आए हैं। इनके पिता का नाम शिवनारायण है जो कि शिक्षामित्र हैं वहीं मां प्रीति आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं। दो भाई और दो बहन हैं। शिव कुमार का कहना है कि उन्होंने बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए हर दिन छह से सात घंटे तक पढ़ाई की। मोबाइल से दूरी बनाई। रात को 10 बजे तक सोना और सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई करना, यही नियम रखा। शिव कुमार आर्मी में आफिसर बनना चाहते हैं।
10वीं टॉपर मोनिका धाकरे के बारे में जाने
हाईस्कूल की टॉपर मोनिका धाकरे एसडीएलीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा हैं, इनके 94.50 प्रतिशत अंक आए हैं। मोनिका धाकरे के पिता धर्मेन्द्र सिंह धाकरे पुलिसकर्मी है जबकि मां मनोरमा देवी गृहणी हैं. तीन बहनों में मोनिका धाकरे का कहना है कि वह एक दिन में 5 से 6 घंटे ही पढ़ाई करती थीं लेकिन मन लगाकर। न तो सोशल मीडिया का शौक और न ही ज्यादा मोबाइल पर रहने का। मोनिका धाकरे का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहती है।
आगरा के 12 वीं के टापर्स
1 शिव कुमार, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहाबाद 90.40 प्रतिशत
2 रोहित गोला, बीआआई इंटर कॉलेज कबीस, दिव्या परिहार बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस और अंशुल राजपूत, आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर टीडीआई सिटी 89.20 प्रतिशत
3 पुष्पेंद्र राठौर, हेतसिंह इंटर कॉलेज शमसाबाद 89 प्रतिशत
4 अभिनव राज श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज गढ़ी भदौरिया और मोनिका श्री एमएस इंटर कॉलेज गढ़ी चंदन 88.60 प्रतिशत
5 रितिक गोस्वामी श्री नवर सिंह इंटर कॉलेज सैंया, अभिषेक उपाध्याय बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस और गरिमा बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस, 88.40 प्रतिशत
1 मोनिका धाकरे, एसडीएलीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद 94.50 प्रतिशत
2 विनीत वर्मा एसएसएडीजी महाराज इंटर कॉलेज डौकी और अनुष्का धाकरे पीएस इंटर कॉलेज भोलपुरा कुंडौल 94 प्रतिशत
गुंजन शर्मा, गणपति विद्या मंदिर जौनई 93.83 प्रतिशत
4 माधव राठौर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज 93.50 प्रतिशत
5 श्लोक दुबे एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत और प्रियांशु मां अवंती बाई इंटर कॉलेज श्यामो 93.33 प्रतिशत