आगरालीक्स.. आगरा में आज 26 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे, वे अधिकारियों के साथ बैठक कर इलाज की नब्ज टटोलेंगे, प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर से लेकर अस्पतालों में मरीजों के इलाज में लापरवाही और दवाओं की कमी की हकीकत देखेंगे। इसे लेकर मंगलवार रात तक तैयारियों में जुटे रहे।
आगरा में भाजपा ब्रज प्रांत के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को समापन है। इसमें शामिल होने के लिए सुबह 10 30 बजे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं, वे आगरा में छह घंटे रहेंगे। वे कलक्ट्रेट, तहसील, एसएन, जिला अस्पताल का निरीक्षण भी कर सकते हैं। अधिकारी दिन भर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे रहे। सरकारी दफ्तरों में साफ-सफाई कराई गई, साथ ही सभी कर्मचारियों को बुधवार सुबह नौ बजे आकर अपने पटल पर उपस्थित रहने और सफाई की स्थिति चेक करने की हिदायत भी दी गई है।
चमकने लगे डिवाइडर
जिस रास्ते से उप मुख्यमंत्री को गुजरना है और जिन मार्गो से वह निरीक्षण को जा सकते हैं, वहां की सड़कों पर देर रात तक काम चलता रहा। मुख्य मार्गो के डिवाइडरों की सफाई आदि भी करा दी गई।सड़कों के गड्ढे भरने का काम भी तेजी से चलता रहा। जिन मार्गो से
यह है प्रस्तावित कार्यक्रम
खेरिया हवाई अडडे से वे सर्किट हाउस पहुंच कर जिले के विकास को लेकर बैठक करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं संग भी उनकी बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह होटल उत्कर्ष विलास में चल रहे पार्टी के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में थोड़ी देर ठहरेंगे और फिर खेरिया एयरपोर्ट पहुंच लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Leave a comment