आगरालीक्स… आगरा में सपा प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आगरा बनेगा पेरिस, सपा सरकार ने 18 लाख लैपटॉप बांटे, विरोधी इसे झुनझुना कहते थे। मगर, अब अपने घोषणा पत्र में लैपटॉप को शामिल करना पडा।
बुधवार को आगरा छावनी सीट से सपा प्रत्याशी ममता टपलू की सभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य बदल देगा, समाजवादी लोगों की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है। जो वायदे 2012 में किए थे, वे सभी पूरे कर दिए हैं।
नोटबंदी से लोग परेशान हुए, कहा गया कि काला धन देश में आएगा और एकाउंट में 15 लाख रुपये पहुंचेंगे, लेकिन किसी के एकाउंट में एक रुपया तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि हम आगरा को पेरिस बनाना चाहता है इसके लिए हमारी सरकार बनाएं।
जया बच्चन बोली, नो कन्फ्यूज़न नो मिस्टेक
सभा को संबोधित करते हुए जया बच्चन ने कहा कि नो कन्फ्यूज़न नो मिस्टेक केवल साईकिल केवल अखिलेश। उन्होंने कहा कि आप लोग सपा के प्रत्याशियों को जिताएंगे तो अखिलेश जीतेंगे, पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए बोली की अमिताभ बच्चन के लिए बहू के रूप में वोट मांगे थे और जनता ने साथ दिया था। डिंपल यादव उत्तर प्रदेश की बहू हैं और आप इनका साथ दीजिए।
Leave a comment