आगरालीक्स …आगरा में एक्ट्रेस और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की बेटी जूही बब्बर ने कहा कि मैं राजनीति में अभी नहीं आउंगी, लेकिन राजनीति में आने से इन्कार भी नहीं करती हूं। उन्होंने होटल रमाडा में प्रेसवार्ता में कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए। आगरा मेरा घर है। मैं आगरा की बेहतरी के लिए हमेशा तैयार हूं। अपने घर में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करूंगी। कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रदेश में लोगों की बेहतरी के लिए हुआ है। लोगों को खुलकर गठबंधन के पक्ष में वोट करना चाहिए।
जया बच्चन और क्राइम पेट्रोल फेम अपने पति के साथ करेंगी रोड शो
जूही बब्बर के साथ उनके पति क्राइम पेट्रोल फेम अनूप सोनी भी आए हैं। वे राज्यसभा सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ सपा कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए रोड शो करेंगी। रोड शो में शहर में भीड उमडने की उम्मीद है, इससे सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों को लाभ मिलेगा।
चारू चौधरी ने रालोद प्रत्याशियों के लिए किया रोड शो
सोमवार को रालोद महासचिव जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी ने आगरा ग्रामीण सीट से पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह सुमन और फतेहपुर सीकरी से पार्टी प्रत्याशी ब्रजेश चाहर के समर्थन में अलग-अलग स्थानों पर रोड शो कर लोगों से समर्थन मांगा। रावत पैलेस नैनाना जाट से शुरू होकर रोड शो नौमील चौराहा पहुंचा। इस दौरान उन्होंने अपनी झोली फैलाकर वोट मांगते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की जीत आपकी जीत होगी। बाद में रोड शो इटौरा, नैनाना जाट, रोहता, ककुआ, जारुआ कटरा, खेरा, भगौर, गामरी, सुतैड़ी होते हुए मिढ़ाकुर पहुंचा। वहीं, फतेहपुर सीकरी में मिनी छपरौली नाम से मशहूर सीकरी विधानसभा के गांवों में चारू चौधरी का रोड शो हुआ। यहां पार्टी प्रत्याशी ब्रजेश चाहर के लिए उन्होंने लोगों से वोट मांगे। गांव भगा, सोनगा, टीकरी, वानपुर, दूरा, उन्देरा के बाद उनका काफिला ग्राम जाजऊ के मौनी बाबा आश्रम होते हुए शाम आठ बजे किरावली पहुंचा।
Leave a comment