Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स UP election 2017 : Election in Agra & Aligarh region in first phase
बिगलीक्स

UP election 2017 : Election in Agra & Aligarh region in first phase

अगरालीक्स …. आगरा में पहले  चरण में चुनाव होगा.  इसके लिए  24  जनवरी   तक नामांकन प्रक्रिया और 11  फरवरी को मतदान होंगे. चुनाव की घोषणा के बाद 5   जनवरी से   आचार संहिता लगा दी गई है.

उत्तर प्रदेश (403 सीटें) सात चरणों में चुनाव
पहला चरण (73 सीटें, 15 जिले) 17 जनवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नोमिनेशन 24 जनवरी , स्कूटनी 31 जनवरीतक पूरी, विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 27 जनवरी, 11 फरवरी 2017 को मतदान.

दूसरा चरण (67 सीटें, 11 जिले) 20 जनवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नोमिनेशन 27 जनवरी, स्कूटनी 27 जनवरी तक पूरी, विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 30 जनवरी, 15 फरवरी 2017 को मतदान.

तीसरा चरण (69 सीटें, 12 जिले) 24 जनवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नोमिनेशन 31 जनवरी, स्कूटनी 2 जनवरी तक पूरी, विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 4फरवरी, 19 फरवरी 2017 को मतदान.

चौथा चरण (53 सीटें, 12 जिले) 30 जनवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नोमिनेशन 6फरवरी , स्कूटनी 7 फरवरीतक पूरी, विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 9फरवरी, 23 फरवरी को मतदान

पांचवां चरण (52 सीटें, 11 जिले) 2 फरवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नोमिनेशन 9फरवरी, स्कूटनी 11 फरवरी तक पूरी, विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 13 फरवरी, 27 फरवरी को मतदान

छठा चरण (49 सीटें, 7 जिले) 8 फरवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नोमिनेशन 15फरवरी, स्कूटनी 16 फरवरी तक पूरी, विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 18 फरवरी, 4 मार्च को मतदान

सातवां चरण (40 सीटें, 7 जिले) 11 फरवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नोमिनेशन 18फरवरी, स्कूटनी 20 फरवरी तक पूरी, विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 22 फरवरी, 8 मार्च को मतदान (पढ़ें : देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कब कहां होंगे चुनाव, 11 मार्च को आएगा जनता का फैसला)

11 मार्च को सभी राज्यों के मतों की गिनती होगी और सभी राज्यों के परिणाम आएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने बताया कि ईवीएम में इस बार चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशी की तस्वीर भी लगाने की व्यवस्था की गई है. यह भी व्यवस्था की गई है कि वोटर यह देख सके कि उसने किसको वोट दिया है. यानि एक स्लिप भी निकलेगी. जैदी ने बताया कि पोस्टल बैलेट की जगह इस बार ई-वोटिंग की व्यवस्था की गई है. गोवा विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च 2017, मणिपुर का 18 मार्च 2017, पंजाब 18 मार्च 2017,
उत्तराखंड का 26 मार्च 2017 और उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 27 मई 2017 को समाप्त हो रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में तैनाती के लिए करीब 85,000 सुरक्षा कर्मी मुहैया कराएगा. इसके अलावा करीब 100 कंपनियां विभिन्न राज्यों से ली जाएंगी जिन्हें चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा. इन कंपनियों में राज्य सशस्त्र पुलिस बल और इंडिया रिजर्व बटालियन शामिल होंगी. अर्धसैनिक बल की एक कंपनी में करीब 100 कर्मी होते हैं.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!