आगरालीक्स…(8 January 2022 Agra News) आगरा में आचार संहिता लगते ही नेताओं व पार्टियों के होर्डिंग्स, बैनर उतरना शुरू…नगर निगम आया एक्शन में
आगरा में दस फरवरी को मतदान
चुनावी बिगुल बज चुका है. आगरा सहित मथुरा, अलीगढ़ में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है. ऐसे में आचार संहिता लागू होने के साथ ही आगरा का नगर निगम भी एक्शन में आ गया. चौराहों पर लगे राजनीतिक दलों व पार्टियों के होर्डिंग्स व बैनर उतारना शुरू कर दिया गया है. चुनाव आयोग द्वारा चुनावी तारीखों का ऐलान करने के साथ ही नगर निगम का अमला चौराहों पर पहुंच गया और सभी होर्डिंग्स व बैनर उतारना शुरू कर दिए. इस दौरान पुलिस व नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे.

बता दें कि आगरा में 10 फरवरी को चुनाव होने हैं. आज से 6 दिन बाद यानी 14 जनवरी को नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. 21 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख है. 24 जनवरी को नामांकन की जांच होगी और 27 जनवरी तक नामांकन वापसी. इसके बाद सीधा 10 फरवरी को आगरा में मतदान होगा.