Monday , 20 April 2026
Home agraleaks UP Election 2022: SP-RLD alliance will challenge BJP from Mini Chhaprauli in Agra region # agranews
agraleaksअलीगढ़ लीक्सटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्समथुरालीक्स

UP Election 2022: SP-RLD alliance will challenge BJP from Mini Chhaprauli in Agra region # agranews

131

आगरालीक्स…। बागपत के बाद अब आगरा रीजन की मिनी छपरौली से सपा-रालोद गठबंधन भाजपा को 23 दिसंबर को चुनौती देगा।

चौ. चरण सिंह की जयंती पर होगी टिकटार्थियों  के कद की परीक्षा

आगरा और अलीगढ़ मंडल से सपा व रालोद से टिकट मांग रहे उम्मीदवारों के कद का फैसला इगलास में होगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर को सपा-रालोद गठबंधन की आगरा व अलीगढ़ मंडल की संयुक्त रैली मिनी छपरौली कही जाने वाली अलीगढ़ की इगलास विधानसभा क्षेत्र में होगी।

इगलास में गरजेंगे जयंत औऱ अखिलेश

रैली को अखिलेश यादव व जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। दोनों मंडलों से टिकट मांग रहे उम्मीदवारों को दोनों पार्टियों ने कह दिया है कि जितनी भीड़ वे रैली के लिए जुटाएंगे,  उसी से तय होगा कि टिकट पर किसका दावा मजबूत है।

इगलास से चौ. चरण सिंह पत्नी व बेटी भी लड़ चुकी हैं चुनाव

बता दें कि अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट को मिनी छपरौली अथवा जाटलैंड के नाम से जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की धर्मपत्नी गायत्री देवी तथा पुत्री ज्ञानवती सिंह भी इगलास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं। सवा लाख के करीब जाट मतदाताओं वाली इगलास विधानसभा सीट 2012 के चुनाव के परिसीमन में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है। सपा रालोद की संयुक्त रैली के लिए इगलास का चयन जाट मतदाताओं की संख्या को देखते हुए किया गया है।

रैली का असर जाट बाहुल्य सीटों पर होगा

इगलास से लगी खैर विधानसभा सीट पर जाट मतदाताओं की संख्या काफी है। इगलास की रैली का असर आगरा के साथ मथुरा तथा सादाबाद विधानसभा तक होगा। साथ ही इस रैली से भाजपा के ब्रज क्षेत्र को चुनौती देने की भी मंशा नजर आ रही है।

टिकट मांगने वालों को दिया गया भीड़ जुटाने का लक्ष्य

सपा और रालोद दोनों दलों से आगरा व अलीगढ़ मंडल की विधानसभाओं पर टिकट मांग रहे टिकटार्थियों को दोनों दलों की ओर से कह दिया गया है कि इगलास की रैली में अधिकाधिक भीड़ जुटाएं। भीड़ के आधार पर ही उनकी टिकट के लिए दावेदारी का फैसला लिया जाएगा।

आगरा की सीटों पर भी सपा-रालोद के दावेदारों का कद तय होगा

आगरा जिले की फतेहपुरसीकरी, आगरा ग्रामीण तथा खेरागढ़ विधानसभा सीट पर रालोद के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इन तीनों सीटों पर दर्जनों उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। उन सभी उम्मीदवारों को इगलास रैली के लिए शक्तिप्रदर्शन करना होगा। सभी उम्मीदवार अपने रिश्तेदारों, मित्रों तथा परिचितों के गांवों में घूम-घूम कर ग्रामीणों को 23 दिसंबर को इगलास चलने के लिए तैयार कर रहे हैं।

आगरा से 100 बसें व 150 निजी वाहन जाएंगे इगलास

पार्टी ने संगठन के नेताओं को भी अधिकाधिक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी है। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि आगरा से 100 बसें तथा 150 से अधिक चार पहिया निजी वाहन इगलास पहुंचेंगे। विगत दिवस आगरा आए सपा के वरिष्ठ नेता संजय लाठर ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में स्पष्ट कर दिया कि समाजवादी पार्टी में टिकट का फैसला इगलास रैली में टिकटार्थियों द्वारा जुटाई गई भीड़ के आधार पर किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

error: Content is protected !!