यूपीलीक्स…झकझोर देने वाली खबर, ट्रेन के लगेज कोच में मिली चार दिन की नवजात बच्ची. मासूम के रोने की आवाज ने
यूपी के कासगंज से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. लखनऊ जंक्शन—कासगंज पैसेंजर ट्रेन के लगेज कोच में एक चार दिन की मासूम नवजात बच्ची मिली है. बच्ची के रोने की आवाज ने लोगों का ध्यान खींचा तो आरपीएफ ने चेक किया कि एक मासूम बच्ची बिलख रही हे. बच्ची को आरपीएफ ने सकुशल अस्पताल भेजा जहां उसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है.रो रही थी मासूम
कासंज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर गाड़ी संख्या 55345 लखनऊ जंक्शन—कासगंज पैसेंजर खड़ी थी. आरपीएफ उपनिरीक्षक के अनुसार हेड कांस्टेबल हरवंश सिंह और रामफूल सिंह मीणा नियमित जांच कर रहे थे तभी ट्रेन के लगेज कोच से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. आरपीएफ कर्मी तुरंत कोच के अंदर गए तो वहां कपड़ों में लिपटी एक नवजात बच्ची रो रही थी. यह देखते ही उनके होश उड़ गए. महिला यात्रियों की मदद से बच्ची को नीचे उतारकर प्लेटफार्म पर सुरक्षित लाया गया. स्टेशन पर कई बार अनाउंसमेंट किया गया लेकिन कोई नहीं आया. बच्ची के कपड़ों पर आकांक्षा नर्सिंग होम बजरिया फर्रूखाबाद लिखा मिला. अंदाजा लगाया कि बच्ची सिर्फ चार दिन की ही है. इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर इसकी सूचना दी गई.