आगरालीक्स…(25 October 2021) यूपी में एक चोर पकड़ा गया है, जो करोड़ों रुपये वाली कार से जज जैसे लोगों के घर करता था चोरी. चोरी के पैसों से 7 गांवों की सड़कें बनवा दीं. एक पत्नी, 4 गर्लफ्रेंड, जैगुआर कार भी…
शातिर के कारनामे चौंकाने वाले
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा चोर पुलिस ने पकड़ा है, अगर उसके कारनामे आपने सुने तो आप दंग रह जाएंगे. ये एक ऐसा चोर है जो कि करोड़ों रुपये कीमत वाली जैगुआर कार से चोरी करने के लिए निकलता था. चोरी भी कोई मामूली नहीं बल्कि हाईप्रोफाइल लोगों के यहां. देश के अलग—अलग राज्यों में इसकी चार गर्लफ्रेंड भी हैं, इनके ऊपर ये पैसे लुटाकर ऐश करता है, जबकि अपनी पत्नी को वह चुनाव लड़ा रहा है. पत्नी को चुनाव में जीत मिले इसके लिए उसने सात गांवों की सड़क चोरी के पैसों से बनवा दीं. यही नहीं गांव में इसने अपनी इमेज रोबिनहुड जैसी बना ली है. गरीब लड़की के कैंसर के इलाज के लिए इसने 20 लाख रुपये तक खर्च कर दिए. फिलहाल तो इस चोर की कहानी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.
हाईप्रोफाइल लोगों को बनाता था निशाना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद के कवि नगर निवासी एक कारोबारी के घर पिछले महीने डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी हुई थी. पुलिस को इस मामले की जांच में इसका मास्टरमाइंड इरफान उर्फ उजाले का सामने आया. पुलिस ने जब इसको पकड़ा लिया तो इसके कारनामे पता लगकर तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए.
जैगुआर कार से करता था चोरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान करोड़ों रुपये वाली जैगुआर कार को हैंडल करता था. इसी को लेकर वह देश के अन्य राज्यों में जाकर हाई प्रोफाइल लोगों के यहा चोरी की वारदात को अंजाम देता था. इस चोर की तलाश 12 राज्यों की पुलिस कर रही थी. पूछताछ में ये भी पता लगा कि इसने नोटबंदी लागू होने से ठीक पहले उसने दिल्ली में रहने वाले एक जज के घर में 65 लाख की चोरी की थी. आरोपी ने बताया कि इसके अलावा उसने गोवा में गवर्नर हाउस के पास रहने वाले एक कारोबारी के घर में भी लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी किए थे.
अलग—अलग राज्यों में चार गर्लफ्रेंड
पुलिस पूछताछ में इसने बताया कि इसकी चार गर्लफ्रेंड भी हैं जो कि अलग—अलग राज्यों में रहती हैं. चोरी करने के बाद ये उन्हीं के घर में जाकर छुप जाया करता था. यही नहीं चोरी के रुपयों से ये उनके साथ ऐश मौज भी किया करता था.
पत्नी चुनाव प्रत्याशी, गांव में बना रोबिनहुड
पुलिस के अनुसार आरोपी इरफान बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है. इसकी पत्नी जिला पंचायत की प्रत्याशी है. पत्नी को चुनाव में जिताने के लिए इसने सात गांवों की सड़कें बना दीं. लोगों के लिए खुलकर पैसे खर्च करता हे. यही नहीं अपने पड़ोंस में रहने वाली एक लड़की का कैंसर का इलाज में इसने 20 लाख रुपये खर्च कर दिया. इरफान ने बताया कि गांव के लोगों ने ही पत्नी को चुनाव में उतारने की सलाह दी और उसकी अनुपस्थिति में कई ग्रामीण इसका सारा काम कर रहे थे. फिलहाल तो पुलिस ने इसके साथ इसकी पत्नी और कई और गैंग के सदस्यों को भी अरेस्ट किया है.