आगरालीक्स ..आगरा के गणित के शिक्षक सत्यपाल सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, इनके स्कूल में छात्र संख्या जिले में दूसरे नंबर पर है, कोरोना संक्रमण में शिक्षक सत्यपाल सिंह ने कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए विशेष पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तैयार किया है।
उत्तर प्रदेश में 73 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, इसमें आगरा के खेरागढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कागारौल प्रथम के सहायक अध्यापक सत्यपाल सिंह भी शामिल हैं। वे फतेहपुर सीकरी के गांव मई बुजुर्ग के रहने वाले हैं और 2010 से स्कूल में पढा रहे हैं। सहायक अध्यापक सत्यपाल सिंह विभाग में प्रदेशस्तर के गणित विषय संदर्भ-दाता हैं और प्रदेशभर के परिषदीय शिक्षकों को गणित विषय को बेहतर ढ़ंग से पढ़ाने की ट्रेनिंग देते हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के लिए उन्होंने गणित विषय को बेहतर ढ़ंग से पढ़ाने के लिए पांच मॉड्यूल भी तैयार किया है।
इस तरह हुआ शिक्षकों का चयन
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 20 से 29 अगस्त तक शिक्षकों से प्रस्तुति मांगी गई, टीम ने इसका आंकलन किया, इसके बाद प्रदेश के 73 शिक्षकों के नाम की राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए घोषणा की गई है।