
शाहान निकने सबसे आगे
जेके टायर इंडियन नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप-2016 की रेस में शाहान अली मोहसिन फिर सबसे आगे निकल गए हैं। रविवार को कोयंबटूर में हुए तीसरे राउंड में शाहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप जीतने के लिए अगले दो राउंड में यह प्रदर्शन कायम रखना होगा। वह माइक्रोमैक्स कैटेगरी (8 से 12 वर्ष) में प्रतिभाग कर रहे हैं।
पहले राउंड में शाहान ने पहले स्थान से सफर शुरू किया। दूसरे राउंड में उनको दूसरा स्थान मिला। तीसरे राउंड के क्वालिफाइंग राउंड में भी शाहान दूसरे स्थान पर रहे। हीट वन में उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया और पहले स्थान पर काबिज हुए। फिर हीट टू, प्री-फाइनल और फाइनल राउंड में उन्होंने किसी कार्टर को आगे नहीं निकलने दिया। शाहान के पिता शाहरू मोहसिन ने बताया कि चौथा राउंड कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगा। बता दें कि शाहान नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के चैंपियन रहे थे।
Leave a comment