Friday , 11 September 2026
Home आगरा UPCA Apex Committee Member Pooran Dawar resign
आगरामथुरा

UPCA Apex Committee Member Pooran Dawar resign

214

आगरालीक्स……पूरन डावर ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आनलाइन बैठक में विवाद के बाद दिया इस्तीफा, कार्यवाहक सचिव ने कहा पूरन डावर की मेंबरशिप समाप्त हो चुकी है, अब इस्तीफा देने का कोई मतलब नहीं।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी (यूपीसीए) की एपेक्स कमेटी के आगरा के शू एक्सपोर्टर पूरन डावर एपेक्स कमेटी के सदस्य हैं। साल भर में क्या क्या गतिविधि हुईं, क्या आगे करना है और यूपी क्रिकेट का क्या हाल है इस पर चर्चा करने के लिए वार्षिक आम सभा यानी (एजीएम) बुलाई जाती है। इस एजीएम में चयन समिति, अंपायर समिति, एपेक्स कमेटी के सदस्य चर्चा करते हैं।


कोरोना के चलते आनलाइन हुई बैठक
यूपीसीए की एजीएम की बैठक कोरोना के चलते आनलाइन कराई गई। इससे पहले मेल पर एजेंटा भेज दिया गया। 17 सदस्यों में से आठ सदस्य ही शामिल हुए, इन्हें भी म्यूट कर दिया गया और 15 मिनट में एजीएम पूरी हो गई। अपना पक्ष न रख पाने पर एपेक्स कमेटी के सदस्य पूरन डावर ने इस्तीफा दे दिया।

इसलिए दिया इस्तीफा
पूरन डावर का मीडिया से कहना है कि एजीएम साल में एक बार होती है, इसमें प्रदेश की क्रिकेट पर चर्चा होनी चाहिए, कोई समस्या है तो उसे दूरे करने के प्रयास होने चाहिए। एजीएम का मतलब यह नहीं है कि एजेंडा पढ़ा जाए और सबको म्यूट कर दिया जाए, जब चर्चा ही नहीं करनी है तो सदस्यों की जरूरत ही नहीं है इसलिए इस्तीफा दे दिया।

पूरन डावर की सदस्यता पहले हो चुकी है समाप्त
इस मामले में यूपीसीए के कार्यवाहक सचिव मोहम्मद फहीम का कहना है कि पूरन डावर 26 सितंबर को 70 साल के हो गए थे, उनकी सदस्यता समाप्त हो चुकी है। अब इस्तीफा देने का कोई मतलब नहीं है, सदस्यों को म्यूट किए जाने का आरोप गलत है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

error: Content is protected !!