Monday , 20 April 2026
Home आगरा Update Aadhar in Agra : 297 machine for registration & Update of Aadhar in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Update Aadhar in Agra : 297 machine for registration & Update of Aadhar in Agra #agra

170

आगरालीक्स ..(काम की खबर), आधार अपडेट करा लें। आगरा में 297 आधार नामांकन और अपडेट मशीन लगाई गई हैं।

आगरा के सीडीओ ए मनिकन्डन के अनुसार, आधार अपडेट के लिए जनपद में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आगरा में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें ऐसे व्यक्ति जिनका आधार कार्ड बने हुए 10 वर्ष या उससे अधिक हो गए हैं, वो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार अपडेट अवश्य करा लें। विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।
297 आधार नामांकन और अपडेट मशीन
आधार अपडेटेशन में नाम, जन्मतिथि, पता व मोबाईल नम्बर के प्रमाण पत्रों को साथ लेकर नजदीकी आधार केन्द्र जाकर अपडेट कराया जा सकता है, इसके लिये निर्धारित शुल्क 50 रू0 है। जनपद में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 297 अधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इनके द्वारा पिछले एक महीने के दौरान लगभग 10.96 हजार नये आधार नामांकन और लगभग 32.01 हजार आधार अपडेट किये गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित लाभार्थियों के आधार अपडेटेशन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करायें, अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
फैमिली आईडी भी
बैठक में बताया गया कि जनपद में फैमिली आईडी बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है, जिसमें एक परिवार को एक आईडी आवंटित की जायेगी, उसी में परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड के आधार पर विवरण दर्ज किया जायेगा तथा उसी माध्यम से सरकार की सभी सुविधायें मुहैया करायी जायेंगी। बैठक में बताया गया कि अगर आधार में पहचान के दस्तावेज तथा पते के दस्तावेज अपडेटेड हैं तो सर्विसेज डिलिवरी में ज्यादा समन्वय व पारदर्शिता आयेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की प्रभारी सुश्री शोम्या श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक श्री राजकुमार लोधी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री सतीश कुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी श्री सिद्धान्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आदिश मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!